TMBU कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, दशहरा के बाद वेतन कटौती के खिलाफ तेज होगा जोरदार आंदोलन

भागलपुर के तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी (टीएमबीयू) के कर्मचारियों में प्रशासन की नीतियों के खिलाफ भारी गुस्सा है। वेतन कटौती के विरोध में चल रही हड़ताल के कारण दो दिनों तक कामकाज ठप रहा। कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्री मांगों को मनवाने के लिए दशहरा त्योहार के बाद आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। इन तैयारियों को आगे बढ़ाने के लिए बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं कॉलेज कर्मचारी महासंघ की टीएमबीयू क्षेत्रीय इकाई ने 25 अक्टूबर को मल्टीपर्पस हॉल में एक आम बैठक बुलाई है। क्षेत्रीय सचिव सुशील मंडल ने सभी सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एक औपचारिक नोटिस जारी किया है ताकि मांगों पर एक ठोस निर्णय लिया जा सके।