TMBU में वेतन कटौती से भड़के कर्मी, दी आंदोलन की चेतावनी

MyBhagalpur Team11 October 20261 min read0 viewsCity Local
TMBU में वेतन कटौती से भड़के कर्मी, दी आंदोलन की चेतावनी

तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी (TMBU) के कर्मचारियों में वेतन कटौती को लेकर भारी गुस्सा है। 50 से अधिक कर्मचारियों के वेतन से पैसे काटे जाने पर सभी ने कड़ा विरोध जताया है। पीड़ित कर्मचारियों का कहना है कि बिना किसी जांच के इस तरह वेतन काटना पूरी तरह गलत है और इससे उन्हें काफी मानसिक परेशानी हो रही है।

  • यूनिवर्सिटी और कॉलेज के कर्मचारियों ने की आपात बैठक
  • रजिस्टर डॉ. रामाश आशीष पूर्वे को सौंपा गया ज्ञापन
  • वेतन कटौती वापस न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

यूनिवर्सिटी परिसर में हुई आपात बैठक

वेतन में कटौती के बाद यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े कॉलेजों के कर्मचारी यूनिवर्सिटी कैंपस में जमा हुए और एक आपात बैठक की। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इस संबंध में उन्होंनेरजिस्टर डॉ. राम आशीष पूर्वे को एक ज्ञापन भी सौंपा है जिसमें अपनी सारी समस्याएं विस्तार से बताई हैं।

आगे भी वेतन कटौती की तैयारी से बढ़ा गुस्सा

कर्मचारियों का गुस्सा तब और बढ़ गया जब उन्हें पता चला कि यूनिवर्सिटी प्रशासन अगले महीने भी वेतन से पैसे काटने की तैयारी कर रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि पहले जो जांच कमेटी बनाई थी, उसने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि कर्मचारियों से अंडरटेकिंग लेकर वेतन कटौती को वापस ले लिया जाना चाहिए।कर्मचारियों ने मांग की है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन सिर्फ मौखिक भरोसा देने के बजाय वेतन कटौती के फैसले को आधिकारिक तौर पर वापस ले। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कटौती रद्द नहीं की गई, तो यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में कामकाज ठप हो सकता है औरइसकी पूरी जिम्मेदारी यूनिवर्सिटी प्रशासन की होगी।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment