टीएमबीयू परीक्षा विभाग में हंगामा, एबीवीपी ने किया घेराव

भागलपुर के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग की बदहाल व्यवस्था और रिजल्ट में देरी को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
- परीक्षा नियंत्रक का घेराव कर जमकर नारेबाजी की गई।
- तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों का रिजल्ट लंबित है।
- 2 अक्टूबर तक मांगें पूरी नहीं होने पर तालाबंदी की चेतावनी दी गई है।