अंतरराष्ट्रीय सेमिनार की तैयारी तेज, टीएमबीयू में हुई खास बैठक

MyBhagalpur Team26 August 20261 min read37 viewsCity Local
अंतरराष्ट्रीय सेमिनार की तैयारी तेज, टीएमबीयू में हुई खास बैठक

भागलपुर के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय परिसर स्थित गांधी विचार विभाग में 26 अगस्त को प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय परिसंवाद के सफल संचालन को लेकर बुधवार को अकादमिक विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के संरक्षक प्रोफेसर मनोज कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के लिए आधार पत्र तैयार करने से विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई और तैयारी की समीक्षा की गई।

बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद


इस चर्चा में गांधी विचार विभाग के अध्यक्ष एवं संयोजक डॉ अमित रंजन सिंह, टी.एन.बी.कॉलेज, इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष सह सह-संयोजक डॉ रवि शंकर कुमार चौधरी, गांधी विचार विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं आयोजन सचिव डॉ. उमेश प्रसाद नीरज, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अजीत कुमार तथा प्रोफेसर मनोज कुमार उपस्थित थे।

विशेष अतिथि और समिति गठन पर चर्चा


प्रोफेसर कृष्ण कुमार सिंह, प्रोफेसर हितेंद्र पटेल, डॉ सुप्रिया पाठक, प्रोफेसर गोपाल कृष्ण ठाकुर तथा वरिष्ठ गांधीवादी पी वी राजगोपाल ने आने की स्वीकृति दी है। अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को सफल बनाने हेतु विभिन्न तरह के आयोजन समिति के निर्माण पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी के रूप में विभाग के जेआरएफ गौरव कुमार मिश्रा, इंजीनियर सागर एवं गौरव सिंह की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment