TMBU Admission: भागलपुर यूनिवर्सिटी में स्पॉट नामांकन की डेट बढ़ी, अब 6 अगस्त तक होगा आवेदन

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) ने स्नातक (सीबीसीएस) और कौशल आधारित शिक्षा पाठ्यक्रम (एईडीपी) के प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2026-30 के लिए स्पॉट नामांकन की तारीख बढ़ा दी है। अब छात्र 6 अगस्त की शाम 8 बजे तक अपना नामांकन करा सकते हैं।
छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ. अर्चना साह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि कई कॉलेजों में नामांकन होने के बावजूद विद्यार्थियों की प्रवेश स्वीकृति पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पाई थी। इसी तकनीकी समस्या को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने समय सीमा को आगे बढ़ाया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को सख्त निर्देश दिया है कि वे तय समय के भीतर प्रवेश स्वीकृति की एंट्री का काम अनिवार्य रूप से पूरा कर लें। यूनिवर्सिटी ने यह भी साफ कर दिया है कि इस तारीख के बाद किसी भी कीमत पर पोर्टल दोबारा नहीं खोला जाएगा।