TMBU में परीक्षा में देरी पर हंगामा, छात्र हुए परेशान

MyBhagalpur Team25 August 20261 min read48 viewsCity Local
TMBU में परीक्षा में देरी पर हंगामा, छात्र हुए परेशान

तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी में स्नातक सत्र में देरी को लेकर मंगलवार को छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र परीक्षा नियंत्रक बीके ओझा से मिले और परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि और परीक्षा की पक्की तारीख घोषित करने की मांग की। छात्र किशन कुमार ने बताया कि पार्ट-2 सत्र 2024-27 और पार्ट-3 सत्र 2023-26 दोनों ही समय से पीछे चल रहे हैं। यूनिवर्सिटी ने अभी तक इन परीक्षाओं को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। छात्रों का कहना है कि सितंबर में फॉर्म, अक्टूबर में परीक्षा, नवंबर में रिजल्ट और दिसंबर में अंकपत्र आने की बात कही जा रही है, लेकिन आधिकारिक प्रक्रिया न होने से छात्र असमंजस में हैं।

भविष्य को लेकर छात्रों की चिंता

छात्रों ने चिंता जताई कि इन देरी का सीधा असर उनके शैक्षणिक भविष्य पर पड़ेगा, खासकर उन छात्रों पर जो आगे पीजी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं। छात्रों के अनुसार, देर से परीक्षा और रिजल्ट आने से पीजी में एडमिशन की प्रक्रिया रुक सकती है, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बाधा आ सकती है और करियर की प्लानिंग खराब हो सकती है।

यूनिवर्सिटी का पक्ष

छात्रों की इन शिकायतों पर परीक्षा नियंत्रक बीके ओझा ने कहा कि यूनिवर्सिटी छात्रों की समस्याओं का समाधान करने और इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने के लिए एक कमेटी बनाएगी।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment