भागलपुर में भारी बारिश के बाद ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

MyBhagalpur Team5 September 20261 min read27 viewsCity Local
भागलपुर में भारी बारिश के बाद ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर शनिवार रात भारी बारिश और पावर ग्रिड फेल होने के बाद एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। बारिश शाम करीब साढ़े सात बजे शुरू हुई थी। ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने के बाद आग तेजी से भड़क उठी। भारी बारिश के बावजूद यह आग लगभग एक घंटे तक जलती रही। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि आग लगने के लगभग एक घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। 11,000-वोल्ट की बिजली लाइन कटने के बाद ही दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर की घटना के अलावा, शहर के अन्य हिस्सों में भी देर रात तक बिजली ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या बनी रही।

बिजली विभाग का बयान

विद्युत विभाग के कनीय अभियंता मिथिलेश कुमार ने बताया कि बारिश के कारण हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। सहायक अभियंता ने पुष्टि की कि ट्रांसफार्मर के पूरी तरह ठंडे होने के बाद ही इसे फिर से चालू करने का काम शुरू किया जाएगा। वर्तमान में ट्रांसफार्मर बंद है, जबकि बाकी प्रभावित इलाकों में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment