भागलपुर में एनएच-31 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान महबूब आलम और पंचानंद यादव के रूप में हुई है।
- नारायणपुर में एनएच-31 पर हुई दुर्घटना
- तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर
- घायलों को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
गुरुवार सुबह नारायणपुर में एनएच-31 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बालू लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा वीरबन्ना की तरफ से आ रहा दूसरा ट्रक भी इस घटना की चपेट में आ गया।
घायलों की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी 40 वर्षीय महबूब आलम और 30 वर्षीय पंचानंद यादव के रूप में हुई है। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को नारायणपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एक घायल मजदूर के अनुसार, पीड़ित मां एचपी पंप डिपोट से बालू ले जा रहे थे, तभी खगड़िया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।
भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने पुष्टि की है कि घायलों में ट्रैक्टर चालक भी शामिल है और उसका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने दुर्घटना में शामिल वाहनों को जब्त कर लिया है।