भागलपुर दुमका NH पर बड़ा हादसा, मिसाइल की तरह उड़ा ट्रक और LPG GAS सिलेंडर. अब तक बड़ा नुक़सान

Hariom Mishra27 October 20221 min read48 viewsCity Local
भागलपुर दुमका NH पर बड़ा हादसा, मिसाइल की तरह उड़ा ट्रक और LPG GAS सिलेंडर. अब तक बड़ा नुक़सान

Truck lpg accident bhagalpur dumka NH: दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडींहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट गांव के पास LPG से भरा टैंकर रोड पर खड़ी बस से टकरा गया. टक्कर लगते ही टैंकर पलट गया. जैसे ही टैंकर पलटा, उसमें आग लग गई. इसके बाद जोरदार विस्फोट के साथ ही आग की लपटें उठने लगीं.

 

टैंकर में सवार चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, आस-पास खेतों में काम कर रहे कई ग्रामीण भी आग की चपेट में आकर झुलस गए.

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस घटना से तीन बसें और एक घर आग की चपेट में आकर जल गया. लोगों का कहना है कि जब टैंकर में विस्फोट हुआ, तो ऐसा लगा कि मानो कोई मिसाइल गिरी हो.

 

 लोगों का कहना है कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बस के साथ कई घर और सड़क के किनारे खड़े पेड़ खाक हो गए. घटनास्थल से 500 मीटर दूरी पर स्थित हाईटेंशन लाइन का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया. इसके साथ ही इलाके की बिजली गुल हो गई.

आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग भी झुलसे

खेत में काम कर रहे दर्जनों लोग चपेट में आकर झुलस गए. सूचना के बाद दुमका से आई दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों बसें पूरी तरह खाक हो चुकी थीं. इधर, हंसडीहा पुलिस मौके पर पहुंच गई.

घटना के बाद रोड के दोनों ओर जाम लग गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने रोड पर पड़े टैंकर के मलबे को हटाकर यातायात शुरू कराया. हालांकि, इस घटना में एसडीपीओ शिवेंद्र ने एक की मौत की पुष्टि की और 7 लोगों के झुलसने की बात कही. झुलसने वाले लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद देवघर रेफर किया गया है.

Share:

Comments

Leave a comment