बड़ी खबर: कमलपुर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, चालक गंभीर रूप से घायल

MyBhagalpur Team11 September 20261 min read13 viewsSad/Bad
बड़ी खबर: कमलपुर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, चालक गंभीर रूप से घायल

भागलपुर जिला के सनहाउला थाना क्षेत्र में कमलपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद यह दुर्घटना हुई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की।

घायल चालक की पहचान

23-24 साल के चालक दीपू कुमार शाह, जो मनिहारी, मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं, कुछ देर के लिए ट्रक के केबिन के अंदर फंस गए थे। उनके पिता का नाम विनोद शाह है। ग्रामीणों और अधिकारियों द्वारा बाहर निकालने के बाद उन्हें सनहाउला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

चालक का बयान और पुलिस जांच

चालक के अनुसार, वह सनहाउला की तरफ से आ रहे थे तभी अचानक सामने आए वाहन को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में जा गिरी। सनहाउला पुलिस ने दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है और घटना के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment