भागलपुर में चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, एक का मूछ भी काटा

भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में घर में चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पक्कीसराय गांव के रहने वाले पूरण मंडल और नीतीश कुमार के रूप में हुई है। - स्थानीय ग्रामीणों ने चोरी के दौरान एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया था। - पुलिस के आने से पहले ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक के साथ मारपीट की और उसकी मूंछ भी आधी काट दी। - पुलिस ने आरोपियों के पास से दो चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं और दोनों को जेल भेज दिया है।