भागलपुर के दो बिहार पुलिस जवानों ने पेश की ऐसी मिसाल जिसे देखकर आपका दिल सलाम करने से नहीं रुकेगा

Talat Praveen18 October 20231 min read55 viewsCity Local
भागलपुर के दो बिहार पुलिस जवानों ने पेश की ऐसी मिसाल जिसे देखकर आपका दिल सलाम करने से नहीं रुकेगा

अपने पुलिस के कई सारे किस्से सुने होंगे लेकिन भागलपुर में बिहार पुलिस ने कुछ ऐसा कारनामा किया। जिसे सुनकर आप दिल से सलाम करना चाहेंगे बिहार पुलिस को। पुलिस के इस मानवता वाले कार्य को देखकर आप सभी लोग सराहना करना चाहेंगे। पुलिस के अच्छे कार्य को देखकर
आसपास खड़े कई लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। लेकिन किसी ने उक्त दिव्यांग की मदद के लिए सामने नहीं आया। कई लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

 

भागलपुर में दो पुलिस जवानों ने जिला कल्याण विभाग में आए एक दिव्यांग व्यक्ति किसी काम के सिलसिले में पहुंचा था। लेकिन चलने में उसे काफी परेशानी हो रही थी । विशेष बात यह थी कि उस दिव्यांग के पास बैसाखी भी नहीं थी। और समाहरणालय चौक पर गाड़ियों के आने-जाने के कारण उसे सड़क पार करने में काफी दिक्कत आ रही थी।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

यह देख बिहार पुलिस के दो जवानों के आंखें पसीज गए और दोनों जवानों ने उसे अपने हाथों पर उठाकर टोटो रिक्शा पर बिठाया जिसके बाद उक्त दिव्यांग ने दोनों पुलिस वालों को धन्यवाद कहा। वहीं, पुलिस वालों ने रिक्शा वाले को जीरोमाइल तक इसे छोड़ने के लिए कहा।

अपने हाथो पर उठाकर टाटा रिक्शा पर बिठाया जिसके बाद उक्त दिव्यांग ने दोनों पुलिस वालों को धन्यवाद कहा। वहीं, पुलिस वालों ने रिक्शा वाले को जीरोमाइल तक इसे छोड़ने के लिए कहा।

एसएसपी आनंद कुमार ने कहा कि दोनों पुलिस जवानों के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। ताकि इससे समाज में लोगों को और प्रेरणा मिल सके लोग वीडियो तस्वीर निकालने की जगह लोगों की सहायता करना ज्यादा अच्छा समझे।

 

 

Share:

Comments

Leave a comment