भागलपुर-दुमका रेलखंड के जगदीशपुर हॉल्ट के पास मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

MyBhagalpur Team4 August 20261 min read99 viewsSad/Bad
भागलपुर-दुमका रेलखंड के जगदीशपुर हॉल्ट के पास मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर-दुमका रेलखंड पर सोमवार को जगदीशपुर हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे भागलपुर से बांका की ओर जा रही बीको पैसेंजर ट्रेन के चालक ने ट्रैक पर शव देखा। चालक ने तुरंत इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है या इसके पीछे कोई और कारण है।

घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामला रेलवे क्षेत्राधिकार का है, इसलिए उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment