Vande Bharat Express : पटना में वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन, हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

Pooja Kanjani5 March 20241 min read47 viewsBusiness
Vande Bharat Express : पटना में वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन, हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

Bihar train, Vande Bharat Express, Vande Bharat Train : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बेतिया में पीएम मोदी बिहार को दो वंदेभारत ट्रेनों की सौगात देंगे। एक पटना से अयोध्या जबकि दूसरी वंदे भारत ट्रेन का पटना से जलपाईगुड़ी के बीच होगा। सीमांचल के लोगों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इस ट्रेन का मंगलवार की सुबह ट्रायल शुरू किया गया। कटिहार रेल मंडल के न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को लेकर यह ट्रायल की गयी है।

न्यू जलपाईगुड़ी से वंदे भारत ट्रेन की अत्याधुनिक रैक कटिहार पहुंची। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी पटना के बीच किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी के रास्ते पटना तक जाएगी। न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के बीच 5 मार्च को सुबह 7 बजकर 45 में यह ट्रेन ट्रायल में कटिहार स्टेशन पहुंची। न्यू जलपाईगुड़ी से यह ट्रेन सुबह 05:15 बजे खुली और किशनगंज 06:15 पर पहुंची।

Mahashivratri Rashifal : महाशिवरात्रि पर बरसेगी कृपा, 5 राशियों के लिए तरक्की-धन लाभ, खुलेगा भाग्य

दो मिनट ठहराव के बाद यह ट्रेन 6 बजकर 17 मिनट पर किशनगंज से खुलकर करीब सुबह सात बजे 45 मिनट पर कटिहार पहुंच गयी और फिर 7 बजकर 50 मिनट पर कटिहार से खुल कर नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, मोकामा और बख्तियारपुर में ठहराव के बाद दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर पटना पहुंचेगी।

यह ट्रेन पटना से दोपहर 1 बजे पटना से चलकर शाम 05 बजकर 35 मिनट पर कटिहार पहुंचेगी और शाम 05 बजकर 40 मिनट पर कटिहार से खुलकर रात के आठ बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन को 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। 10 मार्च से इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने की संभावना है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment