Blog/Vastu Tips: घर में अगर आये-दिन अगर रहती है किसी की तबियत ख़राब, तो जरुर अपनाएं यह वास्तु टिप्स
City Local

Vastu Tips: घर में अगर आये-दिन अगर रहती है किसी की तबियत ख़राब, तो जरुर अपनाएं यह वास्तु टिप्स

Pooja Kanjani24 April 20242 min read1 views
Vastu Tips: घर में अगर आये-दिन अगर रहती है किसी की तबियत ख़राब, तो जरुर अपनाएं यह वास्तु टिप्स

Vastu Tips: वास्तु टिप्स आपके जीवन में घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाने में मदद करता हैं। यह न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि आपके मानसिक और आध्यात्मिक विकास को भी बढ़ावा देता है। वास्तु उपाय आपको घर को स्वास्थ्यपूर्ण और सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं।

आइये जानते है कुछ वास्तु टिप्स जिन्हें अपनाकर आप  सकारात्मक उर्जा को बढ़ा सकते है :

  • उत्तर-पूर्व दिशा में प्रतिदिन मोमबत्ती या दीपक जलाएं। यह स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखता है।
  • नलों का लगातार टपकना नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है और स्वास्थ्य ख़राब रखता है। यह अवश्य  जांच ले की आपके घर में नल न टपकें।
  • सीढ़ियों के नीचे की जगह को शौचालय, स्टोर या रसोई के रूप में उपयोग करने से तंत्रिका संबंधी बीमारी और हृदय रोग हो सकते हैं।
  • पढ़ाई या काम करते समय उत्तर या पूर्व की ओर मुख करें। इससे याददाश्त अच्छी होती है।
  • तुलसी का पौधा लगाने से घर में हवा शुद्ध होती है। रबर प्लांट, कैक्टस, बोनसाई और अन्य कांटे वाले पौधों से बचें। ये आपकी बीमारी और तनाव को बढ़ा सकते हैं।
  • अपने घर के उत्तरपूर्वी कोने में सीढ़ियाँ या शौचालय न बनवाएँ; यह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बनता है और बच्चों के विकास में बाधा डालता है।
  • पूर्व दिशा को खाना पकाने और खाने के लिए सबसे अच्छी दिशा माना जाता है, अगर आप इस दिशा में खाना खाते है तो इससे आपको पाचन सम्बन्धी समस्याएँ कम होती है।
  • उत्तर-पूर्व दिशा में रसोईघर का डिज़ाइन कई साड़ी स्वास्थ्य समस्याओं और दुर्घटनाओं को बुलावा देता है। इसलिए जितना संभव हो शौचालय और रसोई का निर्माण एक साथ कराने से बचें। इससे स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएँ पीछा नहीं छोडती है और घर में आये-दिन किसी न किसी सदस्य की तबियत ख़राब बनी रहती है।
Share:

Comments

Leave a comment