शॉकिंग वीडियो: विक्रमशिला सेतु से सीधे गंगा नदी में फेंका जा रहा कचरा

MyBhagalpur Team21 September 20261 min read8 viewsSad/Bad
शॉकिंग वीडियो: विक्रमशिला सेतु से सीधे गंगा नदी में फेंका जा रहा कचरा

बिहार के भागलपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें विक्रमशिला सेतु से कचरा और मलबा सीधे गंगा नदी में फेंका जा रहा है। इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा है।

* भागलपुर के विक्रमशिला सेतु का वायरल वीडियो

* पुल से सीधे गंगा नदी में गिराया जा रहा कचरा और मलबा

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

* पर्यावरणविदों और स्थानीय लोगों ने जताई कड़ी नाराजगी

कहाँ से आया मलबा

जांच में पता चला है कि यह कचरा बेली ब्रिज के निर्माण के बाद चल रहे सफाई काम के दौरान फेंका गया। भारी ट्रैफिक को संभालने के लिए इस पुल की मरम्मत की गई थी। नियमों के तहत सफाई के दौरान निकलने वाले मलबे को तय डंपिंग यार्ड में भेजना चाहिए था। लेकिन समय बचाने के लिए सफाई कर्मियों ने नियमों को ताक पर रख दिया और कचरे को सीधे नदी में गिरा दिया।

नमामी गंगे योजना पर सवाल

स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की घटनाएं नमामी गंगे जैसी सरकारी योजनाओं को कमजोर करती हैं। आलोचकों का कहना है कि जब बुनियादी ढांचा सुधारने वाली एजेंसियां खुद प्रदूषण फैलाएंगी, तो सफाई अभियान कैसे सफल होंगे।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

ब्रिज कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर आकाशदीप ने माना कि नदी में कचरा फेंकना गलत है। उन्होंने कहा कि इस काम को तुरंत बंद कर दिया जाएगा और आगे से सफाई प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी ताकि ऐसा दोबारा न हो। लोग मांग कर रहे हैं कि पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाली एजेंसियों पर भारी जुर्माना लगाया जाए और वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

Share:

Comments

Leave a comment