Vivo का धांसू और स्टाइलिश फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत सहित अन्य खासियत

Pooja Kanjani30 March 20241 min read57 viewsOpinions
Vivo का धांसू और स्टाइलिश फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत सहित अन्य खासियत

Vivo X Fold 3 : जानी मानी स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने चीन में अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। वीवो एक्स फोल्ड 3 सीरीज में दो फोन-Vivo x fold 3 और Vivo x fold 3 Pro को शामिल किया गया है। अब इसके बेस वेरिएंट के भारत में लॉन्च होने की बात कही जा रही है।

Vivo X Fold 3 में आपको स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट, वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5,500mAh की बैटरी मिलती है।इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 8.03-इंच 2K प्राइमरी डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया गया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

भारत में लॉन्च होगा Vivo X Fold 3

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी अपने वीवो एक्स फोल्ड 3 स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी इस बात पर कोई पुष्टि नहीं की है। आपको बता दें कि इस मॉडल के इंडस्ट्री में सबसे पतले फोल्डेबल फोन होने की बात भी सामने आई है। ये डिवाइस फोल्ड होने पर भी केवल 10.2 मिमी मोटा है। उम्मीद की जा रही है कि हैंडसेट के भारतीय मॉडल भी इसी माप के साथ आ सकता है।

Vivo X Fold 3 की कीमत

वीवो एक्स फोल्ड 3 को तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 12GB + 256GB की कीमत CNY 6,999 यानी लगभग 80,000 रुपये होगी। वहीं 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 7,499 यानी लगभग 87,800 रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट 16GB + 512GB की कीमत CNY 7,999 यानी लगभग 93,600 रुपये है।

Share:

Comments

Leave a comment