दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से 14 साल के बच्चे की मौत, मां और भाई घायल

भागलपुर जिले के बेलदौर क्षेत्र के कुर्बान पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित भागरा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक दीवार गिरने की घटना घटी। इस हादसे में 14 साल के एक लड़के की मौत हो गई और उसकी मां तथा शिशु घायल हो गए।
परिजन के अनुसार, यह घटना तब हुई जब बच्चों की मां ममता देवी दीवार के पास अपने दो बेटों को खाना खिला रही थी। अचानक 10 इंच मोटी दीवार गिर गई, जिससे मां और दोनों बच्चे मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में शि्वल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और लगभग एक साल का भाई शिव्यांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल मां और शिशु को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से ममता देवी और पूरा परिवार गहरे सदमे और शोक में है।