लखीसराय में गजब मुसीबत, स्कूल जाने वाले रास्ते पर जलभराव से लोग परेशान

लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवकड़िया-उरैन के मुख्य रास्ते पर जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उचित जल निकासी व्यवस्था न होने के कारण बारिश के बाद भी सड़क पर पानी जमा रहता है, जिससे आने-जाने वालों के लिए खतरनाक स्थिति पैदा हो गई है। - उरैन ग्राम कचहरी की सरपंच सोनी कुमारी ने सूर्यगढ़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को एक लिखित आवेदन देकर तुरंत दखल देने की अपील की है। - सरपंच ने अपनी अपील में बताया है कि मानसून के दौरान यह रास्ता विशेष रूप से खतरनाक हो जाता है, क्योंकि पानी जमा होने से कीचड़ और फिसलन भरी सतह बन जाती है। - ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या हर साल की है, लेकिन कभी भी इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया।