पूर्णिया में मखाना किसानों के लिए हुई खास बैठक, कम ब्याज पर मिलेगा बैंक लोन

पूर्णिया के खुश्कीबाग स्थित कृषि प्रसार भवन में शुक्रवार को वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी यानी WDRA द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मखाना किसानों और व्यापारियों को वेयरहाउस रसीद फाइनेंसिंग और प्रोसेसिंग के फायदों के बारे में जानकारी देना था। बैठक में WDRA के उप निदेशक, प्रोजेक्ट ऑफिसर और स्टेट हेड के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन और कृषि विभाग के कई अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, नाबार्ड डीडीएम, अग्रणी बैंक अधिकारी, कृषि इंजीनियरिंग के उप निदेशक, जिला कृषि विपणन पदाधिकारी और बिहार राज्य वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में जिले के सभी ब्लॉकों से आए मखाना किसान, FPO के सदस्य और स्थानीय उद्यमी शामिल हुए।