भागलपुर: ज्वेलरी शॉप में नकली चेन देकर असली सोना चुराने की कोशिश, महिला हिरासत में

भागलपुर के सोना पट्टी इलाके में एक महिला ने ज्वेलरी शॉप में नकली चेन देकर असली सोना चुराने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

Talat Praveen6 November 20262 min read0 viewsCity Local
भागलपुर: ज्वेलरी शॉप में नकली चेन देकर असली सोना चुराने की कोशिश, महिला हिरासत में

बिहार के भागलपुर शहर में एक शातिर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहाँ सोना पट्टी इलाके के इनारा चौक स्थित 'स्वर्णिका ज्वेलर्स' में एक महिला ने नकली सोने की चेन देकर असली सोना हड़पने की कोशिश की। हालांकि, दुकान के कर्मचारियों की सतर्कता की वजह से यह साजिश नाकाम हो गई और आरोपी महिला को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

घटना गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि रीना देवी नाम की महिला दुकान में यह कहकर आई थी कि वह अपनी सोने की चेन बदलना चाहती है। दुकान के कर्मचारी बाबूसाहब सिंह के अनुसार, महिला ने एक्सचेंज ट्रे में एक नकली CT गोल्ड चेन रख दी और मौका पाकर लगभग चार लाख रुपये मूल्य की असली सोने की चेन चुराने का प्रयास किया।

जब कर्मचारियों को इस अदला-बदली पर संदेह हुआ, तो उन्होंने तुरंत चेन की जांच की। जांच में पता चला कि महिला द्वारा दी गई चेन पूरी तरह नकली थी। इसी बीच तलाशी के दौरान महिला के पास से दो और नकली CT गोल्ड चूड़ियाँ भी बरामद हुईं।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पुलिस जांच और सुरक्षा की मांग

दुकान प्रबंधन ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद 10 मिनट के भीतर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, महिला का पति राहुल कुमार नाथनगर में एक कोचिंग सेंटर चलाता है।

दुकान प्रबंधन की ओर से विशाल आनंद ने बताया कि फिलहाल मामला दर्ज नहीं कराया गया है, लेकिन उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि शादी और त्योहारों के सीजन को देखते हुए सोना पट्टी जैसे व्यस्त व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई जाए।

कोतवाली थाना प्रभारी (SHO) राजीव सिंह ने पुष्टि की है कि रीना देवी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस धोखाधड़ी के पीछे उसका मकसद क्या था और क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था। जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment