भागलपुर सदर अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा

भागलपुर के सदर अस्पताल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हनुमाननगर आदमपुर की रहने वाली खुशबू कुमारी की शनिवार सुबह बच्चे को जन्म देने के बाद मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उनका नवजात शिशु सुरक्षित है।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने भारी हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।