भागलपुर में बड़ा हादसा! बाइक के पहिए में फंसी साड़ी, बुरी तरह घायल हुई महिला

MyBhagalpur Team7 September 20261 min read43 viewsSad/Bad
भागलपुर में बड़ा हादसा! बाइक के पहिए में फंसी साड़ी, बुरी तरह घायल हुई महिला

भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के छिटमकंदपुर गांव के पास फोरलेन सड़क पर सोमवार को एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में महिला घायल हो गई। पीड़िता की पहचान सीता कुमारी के रूप में हुई है, जो अपने भाई दिव्यांश कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर बेलथु से भागलपुर जा रही थी।

फोरलेन हाईवे पर यात्रा के दौरान अचानक सीता कुमारी की साड़ी का छोर मोटरसाइकिल के पिछले पहिए में उलझ गया। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह बाइक से नीचे गिर गई।

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासी मौके पर एकत्र हो गए। अकबरनगर थाना प्रभारी रामाशिश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना के कारण की पुष्टि की। घायल महिला को उसके भाई दिव्यांश कुमार द्वारा चिकित्सा उपचार के लिए भागलपुर ले जाया गया।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment