भागलपुर में टेंट के पैसे को लेकर खूनी संघर्ष, महिला के साथ मारपीट और लूट

भागलपुर के बेलदौर में टेंट के पैसे के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और चांदी की लॉकेट छीनने का मामला सामने आया है। कैंजरी पंचायत के वार्ड नंबर 18 के बिंदटोली की रहने वाली शांति देवी ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके गांव के पांच लोगों ने उनके साथ मारपीट की और चांदी का लॉकेट चुरा लिया। खगड़िया के जितेंद्र द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार को सुबह करीब 7:00 बजे हुई। शिकायतकर्ता शांति देवी पुलिस सिंह की पत्नी हैं। शांति देवी ने बताया कि करीब आठ महीने पहले उनकी सास फोगनी देवी के निधन के बाद, उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए एक आरोपी महादेव सिंह से टेंट का सामान और अन्य चीजें किराए पर ली थीं। इस दौरान टेंट हाउस की दो कुर्सियां टूट गई थीं, जिनका अनुमानित मुआवजा 600 रुपये था।