पूर्णिया में जमीन विवाद पर ननद की हत्या, कोर्ट ने दिया उम्रकैद का बड़ा फैसला

MyBhagalpur Team1 September 20261 min read25 viewsSad/Bad
पूर्णिया में जमीन विवाद पर ननद की हत्या, कोर्ट ने दिया उम्रकैद का बड़ा फैसला

पूर्णिया जिला एवं सत्र न्यायालय ने मंगलवार को जमीन के छोटे से विवाद में अपनी ही गोतनी नीलम देवी की हत्या करने वाली सोम्नी देवी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शेमा इरम ने दोषी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा सुनाने के बाद पुलिस ने सोम्नी देवी को पूर्णिया सेंट्रल जेल भेज दिया।

घटना की पूरी जानकारी

यह घटना 21 जनवरी 2022 की है, जब 48 वर्षीय सोम्नी देवी ने अपने घर के सामने जमीन में एक खूंटा गाड़ने की कोशिश की। सोम्नी के देवर सिकंदर यादव की पत्नी नीलम देवी ने उसे रोकने की कोशिश की। जमीन के इस्तेमाल को लेकर हुई बहस मारपीट में बदल गई। इस विवाद के दौरान सोम्नी देवी ने पास में रखे एक नुकीले कृषि उपकरण यानी खंती से नीलम देवी के सिर पर वार कर दिया। नीलम देवी को सिर पर गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस और कोर्ट की कार्रवाई

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सोम्नी देवी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका के पति सिकंदर यादव के बयान के आधार पर सरसी थाने में मामला संख्या 24/2022 दर्ज किया गया। अ अपर लोक अभियोजक हरे राम ठाकुर ने बताया कि कानूनी कार्यवाही लगभग चार साल तक चली, इस दौरान अदालत ने आठ गवाहों की गवाही दर्ज की। सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी पाया और उम्रकैद की सजा सुनाई।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment