भागलपुर में खेत की मेड काटने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड के परशुरामपुर पंचायत स्थित अठनिया दियारा में खेत की मेड काटने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 22 साल के राधेश्याम मंडल की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 19 अक्टूबर की है। वासुदेव मंडल ने बताया कि उन्होंने प्रकाश मंडल, महेंद्र मंडल, बृजेश मंडल और तीन अन्य लोगों को पड़ोसी के खेत की मेड काटते देखा था। जब राधेश्याम मंडल ने वहां जाकर पूछताछ की, तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। वासुदेव मंडल का आरोप है कि प्रकाश मंडल ने जान से मारने की नीयत से राधेश्याम के सिर पर फावड़े से वार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। जब वासुदेव अपने बेटे को बचाने आए, तो आरोपियों ने लाठी और डंडों से उन पर भी हमला कर दिया।