भागलपुर के जगदीशपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी

MyBhagalpur Team22 August 20261 min read79 viewsSad/Bad
भागलपुर के जगदीशपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दिननगर-पुरैनी में छोटी नदी के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने शव को ट्रैक के पास देखा और तुरंत स्थानीय अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाने के पुलिस अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। घटना की प्रकृति को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए भागलपुर से एक एफएसएल (FSL) टीम बुलाई गई। रेलवे पुलिस ने भी मौके का मुआयना करने में सहयोग किया। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शी ने दी जानकारी

प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद आरिफ पहलवान ने बताया कि देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक ट्रेन की चपेट में आ गया है। उन्होंने बताया किमृतक के दोनों पैर कटे हुए थे और शव पटरी से करीब चार हाथ की दूरी पर पड़ा था। पहलवान ने यह भी बताया कि हालांकि स्थानीय चर्चा के अनुसार मृतक की पहचान जगदीशपुर क्षेत्र के सवारी साह के रूप में हो सकती है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस की कार्रवाई

जगदीशपुर थानाध्यक्ष (SHO) रामचंद्र सिंह ने पुष्टि की कि पुलिस आसपास के पुलिस स्टेशनों में तस्वीरें भेजकर व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा किजांच जारी है और एफएसएल टीम द्वारा जुटाए गए साक्यों तथा अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment