अरेरिया-फारबिसगंज फोरलेन पर भीषण बाइक टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

अररिया-फारबिसगंज फोरलेन हाईवे पर हरिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत मदद की। घायल युवक की पहचान नजरुल के रूप में हुई है।