Blog/बिहार के 31 ज़िले में 24 घंटे के अंदर होगा बारिश और 50 KM प्रति घंटे के रफ़्तार से तूफ़ान
Bihar

बिहार के 31 ज़िले में 24 घंटे के अंदर होगा बारिश और 50 KM प्रति घंटे के रफ़्तार से तूफ़ान

Lov Singh3 May 20221 min read0 views
बिहार के 31 ज़िले में 24 घंटे के अंदर होगा बारिश और 50 KM प्रति घंटे के रफ़्तार से तूफ़ान

पूर्व हवा की मजबूत स्थिति और बिहार के ऊपर से गुजरती ट्रफ-लाइन के प्रभाव से आज राज्‍य के 31 जिलों में आंधी-पानी के आसार हैं। वहीं, 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी की मनों तो इस तरह की स्थिति शुक्रवार तक बनी रहेगी। इस प्रकार की बारिश प्री-मानसून के संकेत हैं। बक्‍सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद जिले में बारिश के आसार तो नहीं हैं, लेकिन तापमान में नरमी यहां भी दिखेगी।

इन सभी जिलों में हो सकती है बारिश 

प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार समेत दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगडिय़ा, उत्तर पश्चिम जिलों के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज एवं दक्षिण मध्य जिले के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं।

 

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

उत्तर पूर्व जिलों के जयनगर, भीम नगर, कटोरिया, सोनवर्षा, फारबिसगंज समेत अनेक स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश मधुबनी के जयनगर में 41.6 मिमी दर्ज की गई।

  • 39.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी प्रदेश का सबसे गर्म स्थान
  • 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पटना का तापमान
  • 41.6 मिमी सर्वाधिक बारिश जयनगर (मधुबनी) में रिकार्ड
  • 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान
Share:

Comments

Leave a comment