भागलपुर के 70% इलाक़े में आज 11 बजे से कट जाएगा बिजली, देख ले अपने इलाक़े का लिस्ट

Hariom Mishra2 September 20221 min read57 viewsCity Local
भागलपुर के 70% इलाक़े में आज 11 बजे से कट जाएगा बिजली, देख ले अपने इलाक़े का लिस्ट

भागलपुर सबौर ग्रिड रहेगा आज बंद.

आइसाेलेटर काे बदलने के कारण शुक्रवार को 2 घंटे सुबह 11 बजे से एक बजे तक सबौर ग्रिड काे बंद रखा जाएगा। इस कारण शहर के छह सब-स्टेशन और गाेराडीह पीएसएस काे बिजली नहीं मिल पाएगी।

भागलपुर के 70% इलाक़े में नही होगा आज बिजली.

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

तिलकामांझी विद्युत क्षेत्र के सहायक विद्युत अभियंता प्रथम मिश्रा ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर यह मेंटेनेंस हाे रहा है। ग्रिड के 2 घंटे बंद रहने से शहर के 70 फीसदी इलाके में असर हाेगा।

 

भागलपुर के इलाक़ों की लिस्ट जहां नही होगा बिजली.

इस दाैरान बरारी इंडस्ट्रियल एरिया, टीटीसी, भागलपुर-2, सेंट्रल जेल, मेडिकल कालेज, मायागंज, गोराडीह सब-स्टेशन की बिजली कटी रहेगी। जीरोमाइल और तिलकामांझी फीडर को अतिरिक्त दो घंटे बंद रखा जाएगा। इसमें पड़ने वाले इलाकाें में शाम तीन बजे के बाद बिजली अाएगी।

 

बिजली नही तो सरकारी ऑफ़िस भी नही चला ठीक से.

वहीं गुरुवार को मेडिकल कॉलेज पीएसएस के नगर निगम फीडर के सात घंटे बंद रहने के कारण इस इलाके सरकारी कार्यालय के कार्य प्रभावित रहे। दरअसल दुर्गा पूजा को लेकर टहनियों की छंटाई का काम गुरुवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया।

जिसके कारण इस फीडर से जुड़े आयुक्त कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस, आदमपुर व एसएम कॉलेज रोड की बिजली प्रभावित रही। इस फीडर से कई सरकारी कार्यालय जुड़े हुए हैं। जिसके कारण सुबह 9 बजे से 4 बजे तक काम प्रभावित रहा। हालांकि इसकी सूचना बिजली कंपनी ने पहले ही दी थी।

Share:

Comments

Leave a comment