भागलपुर के इस कॉलोनी में जाने से पहले पहचान अनिवार्य, अतिरिक्त गार्ड की तैनाती की गयी

Ishita Kumari12 October 20211 min read135 viewsCity Deals
भागलपुर के इस कॉलोनी में जाने से पहले पहचान अनिवार्य, अतिरिक्त गार्ड की तैनाती की गयी

बिहार के भागलपुर ज़िले में के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले प्रोफेसर कॉलोनी लालबाग में आज से दो दिन पहले प्रोफ़ेसर राधिका मिश्रा के घर में कुछ अपराधियों ने घर में घुसकर लूटपाट मचाया था। प्रोफ़ेसर के घर में 25000 रुपए भी लूट लिए गए थे। इस घटना के बाद भागलपुर पुलिस ने इस इलाक़े में गश्ती बढ़ा दी है।

 

इस घटना के बाद लालबाग कॉलोनी में सुरक्षा को देखते हुए कई ठोस कदम उठाए है। अब इस परिसर में प्रवेश करने के लिए किसी भी व्यक्ति को अपना पहचान देना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर जाँच के दौरान कोई भी व्यक्ति संदिग्ध पाया जाता है तो वहाँ तैनात गार्ड उस व्यक्ति की सूचना तुरंत विश्वविद्यालय के थाना को पहुँचायेंगी।

 

आपको बता दें की इस घटना के बाद इस कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर कुलपति के निर्देश पर रजिस्ट्रार तत्काल सुरक्षा गार्ड के तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसके अलावा इस परिसर में पहले से रह रहे लोगों के पहचान का सत्यापन भी फिर से किया जा रहा है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment