Blog/भागलपुर में लोगों को मिला नया तोहफ़ा, दर्जनो उपकरण का कीजिए सैंडिस कंपाउंड में उपयोग
City Local

भागलपुर में लोगों को मिला नया तोहफ़ा, दर्जनो उपकरण का कीजिए सैंडिस कंपाउंड में उपयोग

Lov Singh4 June 20221 min read0 views
भागलपुर में लोगों को मिला नया तोहफ़ा, दर्जनो उपकरण का कीजिए सैंडिस कंपाउंड में उपयोग

भागलपुर शहर के सैंडिस कंपाउंड में महज 10 दिनों में लोगों को नया अनुभव मिलेगा. यहां घूमने जाने वाले लोगों के लिए नए जिम खाने में नए उपकरणों के साथ स्वास्थ्य लाभ लेने का मौका मिलेगा. जिम में कुल मिलाकर दर्जनभर से भी ऊपर व्यायाम संबंधी उपकरण लगाए जा रहे हैं.

 

और अब सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम परिसर में स्मार्ट सिटी योजना से जिम भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जिम में उपकरणों की जो आवश्यकता है उसके अनुरूप संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। कई घटिया उपकरणों को लेकर दो दिन पूर्व डीएम सुब्रत कुमार सेन ने निरीक्षण के दौरान फटकार लगाई थी। घटिया उपकरणों को 10 दिनों में बदलने का निर्देश भी दिया था। इसे लेकर शुक्रवार को नगर आयुक्त डा. योगेश कुमार सागर ने सिंघल इंटरप्राइजेज और स्मार्ट सिटी के तकनीकी टीम के साथ बैठक की।

 

जल्द ही पुराने घटिया उपकरणों को बदलकर नए गुणवत्तापूर्ण उपकरण लगाकर लोगों को इसका अनुभव दिया जाएगा.

Share:

Comments

Leave a comment