भागलपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद LPG सिलेंडर में विस्फोट: 7 साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलसा, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बुझाई आग।

SHRUTI KUMARI5 March 20251 min read72 viewsCity Local
भागलपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद LPG सिलेंडर में विस्फोट: 7 साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलसा, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बुझाई आग।

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी वार्ड नंबर 14  में बुधवार को एक घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक 7 साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ी तबाही
मिली जानकारी के अनुसार, दिलगौरी में किराए के मकान में रह रहा एक परिवार बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी लपटों में ले लिया। पछुवा हवा के कारण आग और भयावह हो गई। इस बीच, रसोई में रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया और तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

आग लगते ही घर के लोग आनन-फानन में बाहर निकल आए, लेकिन एक 7 साल का बच्चा अंदर ही फंसा रह गया। जब तक उसे निकाला गया, वह बुरी तरह झुलस चुका था। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने पाया आग पर काबू
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। 112 इमरजेंसी टीम, फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक टीवी, फ्रिज, बर्तन, नकदी और जेवर समेत लाखों रुपये का सामान जल चुका था।

इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया ,  लोग आग लगने के संभावित कारणों को लेकर सतर्क हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment