Blog/भागलपुर समेत 24 ज़िलों के लिये मौशम विभाग का अलर्ट हुआ जारी. हर जगह गर्मी रहेगा 40 डिग्री पार. लेकर निकालिए अपना पानी और छाता.
City Local

भागलपुर समेत 24 ज़िलों के लिये मौशम विभाग का अलर्ट हुआ जारी. हर जगह गर्मी रहेगा 40 डिग्री पार. लेकर निकालिए अपना पानी और छाता.

Hariom Mishra6 April 20241 min read0 views
भागलपुर समेत 24 ज़िलों के लिये मौशम विभाग का अलर्ट हुआ जारी. हर जगह गर्मी रहेगा 40 डिग्री पार. लेकर निकालिए अपना पानी और छाता.

7 और 8 अप्रैल को दक्षिण बिहार में हल्की बारिश के साथ बादल छाने की संभावना है, जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी। बिहार के 24 जिलों में आज गर्मी से बचने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर उत्तर-पश्चिम और दक्षिण बिहार के कई जिलों में गर्म हवाओं के साथ लू की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग ने शनिवार को 24 जिलों में गर्मी की लहर (लू) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तेज गर्मी के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। हालांकि, दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश होने और बादल छाए रहने से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। इस दौरान भागलपुर समेत कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने की संभावना है।

भागलपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार के अनुसार, शनिवार और रविवार को गर्मी रहेगी, लेकिन शाम या रात से मौसम में बदलाव आएगा। 8-9 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

लू चलने की आशंका भागलपुर में मौसम आज तल्ख, कल शाम से बदलेगा पटना, गया, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बांका, मुंगेर, जमुई और खगड़िया में हैं।

Share:

Comments

Leave a comment