नवरात्र में खिले आदिवासियों के चेहरे, भागलपुर के पीरपैंती में 68 परिवारों को मिले नए पक्के मकान

भागलपुर जिला के पीरपैंती में नवरात्र के पावन पर्व पर 68 संथाल और पहाड़िया आदिवासी परिवारों को उनके नए बने हुए घरों की चाबियां मिलीं। यह खास कार्यक्रम 12 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया गया था। इस आवास परियोजना को पीरपैंती पावर प्लांट की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व यानी सीएसआर पहल के तहत पूरा किया गया है, और इसका निर्माण अडानी फाउंडेशन द्वारा किया गया है।
- राज्य सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध कराने के बाद आदिवासियों के लिए पक्के घरों का निर्माण हुआ
- पावर प्लांट परिसर के पास रहने वाले परिवारों को लगभग 500 मीटर दूर नई जगह बसाया गया है
- पीरपैंती के भाजपा विधायक मुरारी पासवान मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए