Amit Shah और Lalan Singh एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना, बिहार के अगले CM पर ‘हवा’ में हुआ मंथन

Hariom Mishra5 March 20262 min read48 viewsBihar
Amit Shah और Lalan Singh एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना, बिहार के अगले CM पर ‘हवा’ में हुआ मंथन

बिहार की राजनीति में आज एक बहुत बड़ी हलचल देखने को मिली है। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah और JD(U) के वरिष्ठ नेता Lalan Singh एक ही फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच हवाई सफर के दौरान बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई है। इस ‘हवा’ में हुए मंथन ने पटना से लेकर दिल्ली तक सियासी पारा बढ़ा दिया है।

ℹ: भागलपुर सैंडिस कंपाउंड में मोबाइल छीनकर भाग रहा था युवक, पब्लिक ने खदेड़कर पकड़ा

क्या बिहार को मिलेगा पहला BJP मुख्यमंत्री?

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

ऐसी चर्चा तेज है कि बिहार को अपना पहला भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मुख्यमंत्री मिल सकता है। अमित शाह और ललन सिंह की इस यात्रा को इसी बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, नए मुख्यमंत्री के लिए Samrat Choudhary और Vijay Chaudhary के नामों पर विचार किया जा रहा है।

इसके अलावा किसी चौंकाने वाले नाम पर भी सहमति बन सकती है। यह बैठक इसलिए भी खास है क्योंकि राज्य में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट काफी समय से चल रही थी। अब जब दोनों बड़े नेता साथ में दिल्ली गए हैं, तो माना जा रहा है कि अंतिम मुहर जल्द ही लग जाएगी।

नीतीश कुमार का 21 साल का सफर और विरोध

बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने आधिकारिक तौर पर राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर उनका करीब 21 साल का लंबा कार्यकाल समाप्त होने की ओर है। अमित शाह ने पटना में कहा कि नीतीश कुमार का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है और उन्होंने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला।

हालांकि, इस फैसले से JD(U) के कार्यकर्ता खुश नहीं हैं। पटना में सीएम आवास के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमा होकर नारेबाजी की और नीतीश कुमार के राज्य की राजनीति से बाहर जाने का विरोध किया। आपको बता दें कि राज्यसभा की 37 सीटों के लिए वोटिंग 16 मार्च को होनी है।

Share:

Comments

Leave a comment