BSEB 12th Board, Bihar Board Scrutiny : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा के बाद स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू होने का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के इंटरमीडिएट परीक्षाफल से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं को उनके उत्तर-पुस्तिकाओं की स्क्रूटिनी कराने की सुविधा देने की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष ने परिणाम (Bihar Board 12th Result 2024) जारी करते समय दी थी। इस क्रम में समिति द्वारा इंटर की कॉपियों की स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी बृहस्पतिवार, 28 मार्च 2024 से शुरू कर दी गई है।
Special Train : राजधानी की स्पीड मगर किराया आधा, मुगलसराय-दिल्ली के बीच 8.50 घंटे में सफर
BSEB द्वारा बिहार बोर्ड इंटर स्क्रूटिनी (BSEB Inter Scrutiny Form 2024) को लेकर जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं प्रति विषय 120 रुपये के शुल्क के साथ अपनी कॉपियों की स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट, intermediate.bsebscrutiny.com पर जाना होगा। फिर अपने रोल कोड, रोल नंबर और पासवर्ड (जन्म-तिथि) के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद परीक्षार्थी स्क्रूटिनी फॉर्म भर सकेंगे, जिसकी आखिरी तारीख 4 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।
- भागलपुर: 30 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला, जिलाधिकारी ने तैयारियों को लेकर की बैठक
- प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर प्रमंडल का प्रभार सौंपा गया, कई IAS अधिकारी का हुआ ट्रांसफर।
- विक्रमशिला पुल पर उम्मीद की नई किरण: जल्द शुरू होगा सफर!
- विक्रमशिला सेतु का टूटा हिस्सा: क्या अब नाव ही बन गई है भागलपुर की जीवनरेखा?
- पटना, भागलपुर समेत पूरे बिहार में चालू होगा झमझम बारिश और गिरेगी बिजली, IMD ने जारी किया Alert.
- Katihar-Patna Intercity Express में टला बड़ा रेल हादसा, पहियों से निकली तेज चिंगारी






