BAU सबौर: बिहार कृषि विश्वविद्यालय आज मनाएगा अपना 17वां स्थापना दिवस, जुटेंगे कई दिग्गज

MyBhagalpur Team5 August 20261 min read35 viewsDevelopment and good news
BAU सबौर: बिहार कृषि विश्वविद्यालय आज मनाएगा अपना 17वां स्थापना दिवस, जुटेंगे कई दिग्गज

बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर बुधवार को अपना 17वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस खास समारोह की शुरुआत बिहार के राज्यपाल और कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) वर्चुअल माध्यम से करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार शामिल होंगे। वहीं, भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर कुलपति डा. डी.आर. सिंह के साथ विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक और शिक्षाविद हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान, जनप्रतिनिधि और पूर्व छात्र भी शामिल होंगे।

स्थापना दिवस के इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहेंगे, जो विश्वविद्यालय के इस सफर का हिस्सा बनेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment