खुशखबरी! भागलपुर में एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का काम तेज

बिहार सिविलियन एविएशन डिपार्टमेंट ने सोनपुर, भागलपुर (अजगैबीनाथ धाम) और मुंगेर में तीन नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस काम में मदद के लिए कंसल्टिंग फर्म्स से प्रस्ताव मांगे गए हैं जो जमीन का सर्वे, मालिकाना हक की जांच, रजिस्ट्रेशन और डिजिटल लैंड बैंक बनाने में मदद करेंगी। प्री-बिड मीटिंग 15 अक्टूबर 2026 को होगी और टेक्निकल प्रपोजल 23 अक्टूबर 2026 को खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्देश दिया है कि जमीन अधिग्रहण का काम 'बिहार रयैती भूमि क्रय नीति 2026' के तहत मिशन मोड में किया जाए। पारदर्शिता और तालमेल के लिए एक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (PMU) बनाई गई है। सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 4,228.61 एकड़ और अजगैबीनाथ धाम एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए 3,145.23 एकड़ जमीन के अधिग्रहण को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है।