भागलपुर में किसानों के लिए खास वासंती रवि महाअभियान 2026 का ऐलान

MyBhagalpur Team23 October 20262 min read0 viewsDevelopment and good news
भागलपुर में किसानों के लिए खास वासंती रवि महाअभियान 2026 का ऐलान

भागलपुर जिला प्रशासन ने 'वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026' की शुरुआत करने की घोषणा कर दी है। इसके तहत सभी प्रखंड मुख्यालयों में 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रशिक्षण और आदान वितरण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके अलावा 26 अक्टूबर से 30 नवंबर तक जिले की सभी 238 ग्राम पंचायतों में 'कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ' अभियान चलाया जाएगा। इन कार्यक्रमों को ठीक से चलाने के लिए गुरुवार को आत्मा प्रशिक्षण भवन में एक समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता आत्मा के उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह और विपुल जी ने की। बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने रबी अभियान के कार्यक्रमों को समय पर पूरा करने और किसानों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सभी प्रखंडों में बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। प्रखंड स्तर के कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों, किसान सलाहकार समिति के सदस्यों और नए तरीके से खेती करने वाले किसानों को बुलाया जाएगा। कृषि विभाग की योजनाओं और किसानों के लिए बने कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए एलईडी लगे किसान जागरूकता प्रचार वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि सरकारी योजना की जानकारी सही लोगों तक पहुंच सके।

किन विषयों पर होगी बात

इस अभियान में खेती से जुड़ी जरूरी बातों पर ध्यान दिया जाएगा। इसमें खाद का सही इस्तेमाल, मिट्टी की सेहत, बागवानी फसलें, एकीकृत खेती प्रणाली और खेती में मशीनों का इस्तेमाल शामिल है। कृषि और उससे जुड़े विभागों के प्रखंड स्तर के अधिकारियों को भी अपनी योजनाओं की जानकारी देने के लिए बुलाया गया है। प्रखंड तकनीकी प्रबंधकों, सहायक तकनीकी प्रबंधकों, लेखापालों और कार्यकारी सहायकों को तय समय के अंदर सभी कार्यक्रम ठीक से कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान का मकसद किसानों को खेती के नए तरीकों और सरकारी मदद की योजनाओं के बारे में बताना है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment