भागलपुर में गर्भवती महिला की पर्ची को लेकर आपस में भिड़ीं दो आशा कार्यकर्ता

MyBhagalpur Team9 September 20261 min read22 viewsHealth
भागलपुर में गर्भवती महिला की पर्ची को लेकर आपस में भिड़ीं दो आशा कार्यकर्ता

भागलपुर जिले के नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को मरीज के रजिस्ट्रेशन को लेकर दो आशा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। यह घटना प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच के दौरान हुई। सूत्रों से पता चला कि एक गर्भवती महिला जांच के लिए अस्पताल पहुंची, जिसके साथ उसके मायके की एक आशा कार्यकर्ता थी। इस आशा कार्यकर्ता ने महिला का रजिस्ट्रेशन कराया था और अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। इसके बाद, महिला के ससुराल की एक आशा कार्यकर्ता वहां पहुंची। उसने कथित तौर पर गर्भवती महिला की रजिस्ट्रेशन पर्ची ले ली और यह दावा करते हुए उसे वापस करने से मना कर दिया कि मरीज उसकी देखरेख में है। नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सुरक्षा गार्डों ने बीच-बचव किया और दोनों आशा कार्यकर्ताओं को मामला समझाकर स्थिति को शांत कराया।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment