भागलपुर के इंटेलीजेंशिया किड्स प्ले स्कूल में रविवार को लायंस क्लब ऑफ़ भागलपुर रॉयल की ओर से एक आयुष्मान भारत कार्ड शिविर लगाया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों, विशेषकर बुजुर्गों को सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना था।
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए 40 लोगों ने अपना आयुष्मान भारत कार्ड बनवाया।
- बुजुर्गों और उनके परिजनों ने कार्ड बनने के बाद राहत की सांस ली।
- दूर-दराज के इलाकों से पहुंचे वृद्धजनों ने संस्था के कार्य की सराहना की।
क्लब की अध्यक्ष शिखा सिंहानिया ने कहा कि कार्ड बन जाने के बाद बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी और सुकून का भाव देखने को मिला है, वही हमारी संस्था रॉयल लायंस के प्रयासों का असली पारिश्रमिक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन लगातार किया जाता रहेगा। संयोजक प्रीतम कुमार ने शिविर के सफल संचालन और प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया।
शिविर को सफल बनाने में आयुष्मान भारत की जिला कार्यक्रम समन्वयक पूजा भारती और जिला समन्वयक कन्हैया कुमार ने अपनी पूरी टीम के साथ सक्रिय योगदान दिया। टीम के सदस्य मोहम्मद शाहबाज़ आलम, गुंजन कुमार सिंह, बिट्टू कुमार और सौरव कुमार ने कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूरा किया। इस दौरान पूर्व ज़िलापाल अनुपम सिंहानिया, रितेश सहेला, अभिषेक बाजोरिया, राजेश कुमार जैन, विनोद कुमार साह, विशाल बाजोरिया, अमन शर्मा, ब्रजेश अग्रवाल सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य और समाजसेवी उपस्थित थे।