भागलपुर: चंपानगर वार्ड 1 में 41 लाख की विकास योजनाओं का उद्घाटन, अब जलजमाव से मिलेगी राहत

MyBhagalpur Team5 August 20261 min read36 viewsDevelopment and good news
भागलपुर: चंपानगर वार्ड 1 में 41 लाख की विकास योजनाओं का उद्घाटन, अब जलजमाव से मिलेगी राहत

भागलपुर के चंपानगर स्थित वार्ड नंबर एक में मंगलवार को विकास योजनाओं का उद्घाटन किया गया। करीब 41 लाख रुपये की लागत से तैयार इन योजनाओं में नई सड़कें, नाले, प्याऊ का निर्माण और पाइप लाइन बिछाने का काम शामिल है। इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय लोगों को जलजमाव और पीने के पानी की समस्या से काफी राहत मिलेगी।

इन योजनाओं का उद्घाटन मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने किया। इस अवसर पर उपमेयर डॉ. सलाहुद्दीन अहसन, पार्षद प्रीति देवी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

मेयर ने मलीन बस्ती योजना के तहत मखदूम शाह दरगाह लेन में पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया, जिस पर 16.73 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके साथ ही नगर विकास एवं आवास विभाग के वित्त आयोग मद से एमएएन घोष रोड में 1.65 लाख रुपये की लागत से बने ढक्कन युक्त नाले का भी उद्घाटन किया गया।

इसके अलावा वार्ड में पाइपलाइन बिछाने के साथ-साथ दो नए प्याऊ निर्माण योजना का भी शुभारंभ किया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Share:

Comments

Leave a comment