बाढ़ में ट्रैक्टर पर सवार होकर खुद राहत सामग्री बांट रही हैं शाहकुण्ड CO हर्षा कोमल

MyBhagalpur Team11 September 20261 min read16 viewsDevelopment and good news
बाढ़ में ट्रैक्टर पर सवार होकर खुद राहत सामग्री बांट रही हैं शाहकुण्ड CO हर्षा कोमल

बिहार के भागलपुर जिले के कई ब्लॉक में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। बाढ़ का पानी गांवों में घुस गया है और रास्ते डूब गए हैं, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। शाहकुण्ड ब्लॉक भी बाढ़ से काफी प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद, शाहकुण्ड ब्लॉक की अंचल अधिकारी (CO) हर्षा कोमल ने जमीनी स्तर पर राहत कार्यों की खुद कमान संभाली है। वह अपने दफ्तर में बैठने के बजाय ट्रैक्टर पर राहत सामग्री खुद लादकर बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंच रही हैं और मदद बांट रही हैं। उनके इस काम से बाढ़ में फंसे परिवारों को सूखा राशन और जरूरी सामान मिल रहा है। स्थानीय लोग उन्हें प्यार से ट्रैक्टर वाली मैडम कह रहे हैं। जिला बाढ़ की गंभीर स्थिति का सामना कर रहा है, जहां बाढ़ के पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बढ़ते जलस्तर के कारण कई गांवों से सड़क संपर्क कट जाने के कारण राहत कार्य करना बहुत मुश्किल हो रहा है। हर्षा कोमल ने 64वीं बीपीएससी परीक्षा में 607वीं रैंक हासिल की थी और वह मधेपुरा जिले के चौसा ब्लॉक के कलसन गांव की रहने वाली हैं। वह स्वतंत्रता सेनानी उदित नारायण सिंह की परपोती हैं। उनके पिता शैलेश नंदन दिवाकर पूर्णिया से सेवानिवृत्त अपर जिला कलेक्टर (ADM) हैं।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment