भागलपुर में 4 करोड़ का कोकून बैंक और पूर्णिया में शाहनवाज़ ने लगवाया 105 करोड़ का ईथनोल प्लांट, जानिए फ़ायदा

Lov Singh28 April 20221 min read54 viewsBihar
भागलपुर में 4 करोड़ का कोकून बैंक और पूर्णिया में शाहनवाज़ ने लगवाया 105 करोड़ का ईथनोल प्लांट, जानिए फ़ायदा

भागलपुर के निवासियों को फिर से एक बड़ी सौगात उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के तरफ से मिला है. भागलपुर में 4 करोड़ रुपए के लागत से कोकुन बैंक खोला जाएगा वहीं कई नई मशीनरी भी भागलपुर रेशम बोर्ड को मुहैया कराया जाएगा जिसके जरिए भागलपुर में ही तसर थाई रेलिंग यूनिट स्थापित हो जाएगा. भागलपुर इस प्रयोग के साथ ही कोरियन सिल्क के आयात में कमी लाएगा बल्कि भागलपुर का सिल्क ब्रांडिंग करके अंतरराष्ट्रीय बाजारों में और ज्यादा बिकेगा.

 

भागलपुर में सबसे बेहतर क्वालिटी का सिल्क उत्पादन होता है और यह इतना शानदार होता है कि एक्सपोर्ट क्वालिटी के भाव विदेशी बाजारों में काफी ऊंचे होते हैं. भागलपुर में कोकन बैंक के स्थापना के साथ साथ उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने 105 करोड़ की लागत से पूर्णिया में ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड के 19 उत्पादन इकाई की स्थापना की भी जानकारी दी

जानिए फ़ायदे.

कोकून बैंक से जहां सिल्क इंडस्ट्री को बड़ा सहयोग मिलेगा वही इथेनॉल बायोफ्यूल प्लांट से बायोफ्यूल उत्पाद जैसे पेट्रोल और डीजल उत्पादन के साथ-साथ इथेनॉल ब्लेंडिंग कर पेट्रोल डीजल लाने के लिए कार्य पूरे किए जाएंगे जिससे सस्ते रेट पर कम विदेशी आयात के साथ लोगों को ईंधन मुहैया हो पाएगा.

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment