भागलपुर में 1.55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शानदार उद्घाटन

MyBhagalpur Team8 September 20261 min read23 viewsDevelopment and good news
भागलपुर में 1.55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शानदार उद्घाटन

भागलपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 42 और 43 में पानी की समस्या और सड़क निर्माण के लिए बड़ी सौगात मिली है। मंगलवार को मेयर डॉ. वसुंधरा लाल और डिप्टी मेयर डॉ. मो. सलाहुद्दीन अहसन ने कुल 1 करोड़ 55 लाख 91 हजार 771 रुपये की लागत से बने आठ विकास कार्यों का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम 15वें वित्त आयोग और छठे राज्य वित्त आयोग के फंड से पूरा हुआ है। इस मौके पर शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया गया जिसमें वार्ड 42 के पार्षद सरयू प्रसाद साह, वार्ड 43 की पार्षद अरशदी बेगम, नगर निगम के इंजीनियर और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

वार्ड 42 में हुए विकास कार्य

वार्ड 42 में अलीगंज रोड पर नाला निर्माण जिसकी लागत 46.92 लाख रुपये है, उसका उद्घाटन हुआ। इसके अलावा गंगा बिहार कॉलोनी में 23.74 लाख रुपये, रामचंद्र साह लेन में 18.50 लाख रुपये, मुन्नी मंडल लेन में 15.49 लाख रुपये और हरिजन टोला में 13.08 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क और नालों का निर्माण हुआ है।

वार्ड 43 में हुए विकास कार्य

वार्ड 43 में बेचन लेन पर 15.28 लाख रुपये और अब्दुल कादिर लेन पर 15.19 लाख रुपये की लागत से सड़क और नालों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा गोल्डी के घर के पास 7.66 लाख रुपये की लागत से बने वाटर प्याऊ और पाइपलाइन सिस्टम का भी उद्घाटन किया गया।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment