भागलपुर में बाढ़ से स्थायी राहत के लिए गणितीय मॉडलिंग का होगा इस्तेमाल

भागलपुर में गंगा नदी के बदलते बहाव और बाढ़ के खतरे से स्थायी रूप से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग 'मैथमैटिकल मॉडलिंग' (गणितीय मॉडलिंग) लागू करने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य नदी के बहाव को वैज्ञानिक तरीके से नियंत्रित करके एक स्थायी समाधान खोजना है।
- गंगा नदी के खतरे और बदलते बहाव से स्थायी रूप से निपटेगा विभाग
- नदी के बहाव को वैज्ञानिक तरीके से नियंत्रित करने की तैयारी
- पिछले चार से पांच दशकों के डेटा का होगा अध्ययन