मायागंज और सदर अस्पताल में भर्ती सौ से अधिक मरीज, जानिए क्या है वजह

भागलपुर में दशहरा मेला और विसर्जन शोभायात्रा के बाद फूड पॉइजनिंग के मामलों में अचानक तेजी आई है। गौतम वेदपानी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो दिनों में मायागंज अस्पताल और सदर अस्पताल में सौ से अधिक मरीजों ने इलाज कराया है, जिनमें दस्त और तेज पेट दर्द जैसे लक्षण दिखाई दिए हैं।