दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन पर बड़ा अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

भागलपुर में दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन जुलूस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। भारी भीड़ के कारण होने वाली किसी भी मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए अस्पतालों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (JLNMCH) और सदर अस्पताल में विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। अस्पताल प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, डॉक्टरों की ड्यूटी रोटेशन रोस्टर के आधार पर इमरजेंसी विभाग में लगाई जाएगी। किसी भी अनहोनी की स्थिति में, तुरंत मदद देने के लिए ऑन-कल डॉक्टरों को बुलाया जाएगा।