भागलपुर में फिर ज़हरीली शराब से मौत, थाना प्रभारी रीता कुमारी हुई SUSPEND

Lov Singh27 March 20221 min read16 viewsHealth
भागलपुर में फिर ज़हरीली शराब से मौत, थाना प्रभारी रीता कुमारी हुई SUSPEND

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत परबत्ती मोहल्ले में तीन लोगों नकली शराब का शिकार हो गए। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतक का नाम स्थानीय निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। ICU  में भर्ती गौतम और भावेश बताए जा रहे हैं। मामले को लेकर विकास के परिजनों का कहना है कि विकास शनिवार की देर शाम गौतम और भवेश के साथ मिलकर शराब का सेवन किया था। जिसके बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। वहीं तीनों के बिगड़ते हालत को देखते हुए परिजनों ने विकास, गौतम और भावेश को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की सुबह विकास की मौत हो गई। जबकि गौतम और भावेश अभी आईसीयू में भर्ती हैं। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद देखा जाए तो 24 घंटे के भीतर तीन मौतें हो चुकी है। जिला प्रशासन या पुलिस प्रशासन की तरफ से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रीता कुमारी को शराब पीने से हुई मौत की आशंका पर निलंबित किया है।

Share:

Comments

Leave a comment